14वीं मंजिल से कूदकर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर ने किया सुसाइड

सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई बड़े सितारों की मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या कर ली है. वे सोमवार रात मुंबई की एक बिल्डिंग में 14वीं मंजिल पर मौजूद थीं. दिशा घटना के ठीक पहले मलाड पश्चिम के इलाके की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर अपने होने वाले मंगेतर के साथ थीं. उन्हें पास ही में बोरीवली के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है और अभी तक वह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है कि आखिर सुसाइड की वजह क्या थी. पुलिस चश्मदीद गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है. पुलिस ने दिशा के पेरेंट्स के बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं और इस मामले में उनके मंगेतर के बयान भी लिए जाने बाकी हैं.

बता दें कि दिशा ने पब्लिक रिलेशन्स मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने सेलेब्रिटी टैलेंट मैनेजर तक का सफर तय किया. वे सुशांत सिंह राजपूत के अलावा भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों की मैनेजर भी रह चुकी थीं. वे बंटी सचदेवा की कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेन्मेन्ट लिमिटेड के साथ भी काम कर चुकी हैं.

मुश्किल दौर से गुजर रही है एंटरटेन्मेन्ट इंडस्ट्री

बता दें कि एंटरटेन्मेन्ट इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से कई दुखद खबरें सामने आई हैं. कई एक्टर्स काम ना मिलने की वजह से तनाव में चल रहे हैं. हाल ही में जान खान नाम के टीवी सितारे ने भी सोशल मीडिया पर बताया था कि उनके शो के प्रोड्यूसर्स पिछले एक साल की पेमेंट नहीं दे रहे हैं जिसके उन्हें और इस शो के यूनिट को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. इसके अलावा अप्रैल के महीने में ऋषि कपूर और इरफान खान जैसे लेजेंडरी एक्टर्स इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here