Sushil Kumar Modi Targets Jdu Chief Lalan Singh For Remark On PM Modis Caste – PM मोदी की जाति पर जेडीयू प्रमुख ललन सिंह की टिप्‍पणी अति पिछड़ों का अपमान : सुशील मोदी

PM मोदी की जाति पर जेडीयू प्रमुख ललन सिंह की टिप्‍पणी अति पिछड़ों का अपमान : सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू प्रमुख राजीव रंजन ललन सिंह पर निशाना साधा है

पटना :

Bihar News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi)ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जाति पर टिप्‍पणी के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्‍यक्ष राजीव रंजन ललन सिंह (Rajiv Ranjan Lalan Singh) को आड़े हाथ लिया है. सुशील मोदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के लिए ” डुप्लीकेट पिछड़ा” जैसे ओछे शब्द बोल कर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अति पिछड़ों का अपमान किया है. यह बयान पार्टी की पिछड़ा-विरोधी सामंती मानसिकता का प्रमाण है. राज्‍यसभा सांसद मोदी ने कहा कि पिछड़े वर्ग से पहली बार कोई ऐसा मजबूत प्रधानमंत्री देश को मिला है, जिसका लोहा दुनिया मान रही है, लेकिन महागठबंधन में बैठे सामंतवादियों और जेपी-लोहिया के फर्जी चेलों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा. 2014 के संसदीय चुनाव में बिहार के अतिपिछड़ों ने दिखा दिया था कि वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, नीतीश कुमार के साथ नहीं. उस समय जद-यू केवल दो सीट जीत पाया था.

यह भी पढ़ें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here