
सरबजीत सिंह किरट.
नांदेड़:
महाराष्ट्र (Maharashtra) के नादेंड़ से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस (Punjab Police) की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पंजाब पुलिस और नांदेड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम सरबजीत सिंह किरट है. मिली जानकारी के अनुसार, सरबजीत UAPA के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था.
यह भी पढ़ें
पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक, सरबजीत सिंह किरट खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ा है. ये बेल्जियम में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े लोगों के संपर्क में था और पंजाब में आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना में जुड़ा था. इसके ऊपर नए आतंकी रिक्रूट कर कुछ हिन्दू संगठनों के नेताओं और खालिस्तानी विचाराधारा के खिलाफ रहने वाले लोगों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी भी थी. फिलहाल पुलिस सरबजीत से पूछताछ कर रही है.
Source link

