symptoms of kidney stone: Symptoms Of Kidney Stone : बैक पेन के बाद जांच में निकले 3 किडनी स्टोन, कहीं आपको भी तो नहीं यह लक्षण – are you feeling pain in the back know what are the symptoms of kidney stones

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Symptoms Of Kidney Stone : बैक पेन के बाद जांच में निकले 3 किडनी स्टोन, कहीं आपको भी तो नहीं यह लक्षणपिछले दिनों ब्राजील से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने कई लोगों को हैरत में डाल दिया। यह खबर एक ऐसे मरीज की थी जो बैक पेन से परेशान था। लंबे समय तक बैक पेन से परेशान रहने के कारण जब वह इलाज के लिए गया तो डॉक्टरों ने उसे जांच करवाने के लिए कहा। जांच के बाद उस व्यक्ति के शरीर में 3 किडनी स्टोन पाए गए जिसने डॉक्टरों को भी हैरानी में डाल दिया। किडनी स्टोन से पीड़ित होने वाले मरीज के शरीर में ऐसे ही कुछ और लक्षण दिखाई पड़ते हैं जिसके बारे में हम आपके यहां बता रहे हैं।

सबसे पहले जानिए क्या होता है किडनी स्टोन

NBT

किडनी स्टोन एक प्रकार का क्रिस्टल होता है जो कई अलग-अलग मिनरल्स और नमक से बन जाता है। ज्यादातर किडनी स्टोन की वजह कैल्शियम और यूरिक एसिड को माना जाता है। इसके मुख्य कारणों की बात करें तो जब आपके शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड इकट्ठा हो जाता है और आप ठीक तरीके से हाइड्रेट नहीं रहते हैं तो किडनी स्टोन होने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। रिसर्च के आधार पर देखा जाए तो पुरुषों में किडनी स्टोन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। खासकर ऐसे पुरुषों में जो मोटापे की समस्या से और टाइप वन डायबिटीज से जूझ रहे होते हैं। किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों में निम्नलिखित लक्षण दिखाई पड़ते हैं।

​बैक पेन है सबसे पहला

NBT

किडनी स्टोन होने पर किसी भी व्यक्ति को सबसे पहले बैक पेन होना शुरू होता है। यह दर्द लगातार बना रहता है और व्यक्ति इसे समझने में काफी देर कर देता है और वह इसे सामान्य रूप से होने वाले बैक पेन की तरह ही समझता है। जबकि बैक पेन होने के एक या दो दिन बाद अगर आपको आराम नहीं मिलता है और लगातार आप बैक पेन को महसूस कर रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

​यूरिन के निकलते वक्त जलन होना

NBT

किडनी स्टोन से जूझ रहे लोगों में दूसरा सबसे आम लक्षण यह देखने को मिलता है कि ऐसे लोग जब यूरिन को शरीर से बाहर कर रहे होते हैं तो उन्हें जलन महसूस होती है। इसलिए जिन लोगों को यूरिन करते वक्त जलन महसूस हो उन्हें बिना देर किए किडनी स्टोन की जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर से मिलना चाहिए।

यूरिन में ब्लड आना

NBT

किडनी स्टोनजब बड़ा हो जाता है तो यह शरीर में मौजूद कोशिकाओं को क्षति पहुंचा सकता है, जिसके कारण यूरिन को शरीर से बाहर निकालने के दौरान उसमें खून भी नजर आ सकता है। जिनके यूरिन में ऐसे लक्षण दिखाई पड़े वह तुरंत डॉक्टर से मिलें।

बार-बार और अचानक से बाथरूम जाना

NBT

अपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो थोड़ी-थोड़ी देर में और बार-बार बाथरूम जाते हैं। यह लक्षण अगर आपके शरीर में भी दिखाई पड़ रहे हैं तो इस बात की आशंका है कि आप भी हों। हालांकि लगातार ज्यादा मात्रा में पानी पीने वाले लोग भी बाथरूम जाते हैं लेकिन जिन लोगों के साथ ऐसा नहीं है और वे आमतौर पर भी बार-बार बाथरूम जा रहे हैं तो उन्हें बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

​मतली और उल्टी महसूस होना

NBT

जिन लोगों को अक्सर होता है उन्हें भी इस बात की काफी हद तक आशंका होती हो कि वह किडनी स्टोन से पीड़ित हैं। हालांकि, यह खान-पान पर कंट्रोल ना होने के कारण भी हो सकता है लेकिन ऐसे लोगों को डॉक्टर से एक बार राय जरूर लेनी चाहिए। अगर आपके आसपास भी किसी व्यक्ति को ऐसे लक्षण महसूस होते हैं या दिखते हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने के बारे में जरूर कहें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here