Taapsee Pannu Shared A Picture From The Film Set Of Saand Ki Aankh On Twitter Social Media Anurag Kashyap Bhumi Pednekar | Saand Ki Aankh: ये क्या कर रही हैं तापसी पन्नू? साथ में हैं एक और एक्ट्रेस

Saand Ki Aankh: ये क्या कर रही हैं तापसी पन्नू? साथ में हैं एक और एक्ट्रेस



तापसी पन्नू की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बदला’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. इस फिल्म को रिलीज हुए 4 दिनों का समय ही बीता है लेकिन ये जमकर कमा कर रही है. लेकिन इस फिल्म के बाद तापसी जल्दी ही एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के सेट से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है.

सांड की आंख में आएंगी नजर

तापसी पन्नू ‘बदला’ के बाद अब अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म ‘सांड की आंख’ में नजर आएंगी. इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो गांव की एक महिला के रूप में नजर आ रही हैं. वो एकदम देसी अवतार में दीवार पर गोबर थाप रही हैं. उनके साथ एक और एक्ट्रेस ऐसा करती हुई इस तस्वीर में नजर आ रही हैं. तापसी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘के खुश्बू आन लाग री है…दिखे कुछ कमाल का पक रहा है…’

अनुराग कश्यप कर रहे हैं प्रोड्यूस

आफकी जानकारी क लिए बता दें कि, इस फिल्म को अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म उत्तर प्रदेश के जौहरी गांव की महिला शूटर्स प्रकाशी और चंद्रो की कहानी पर बेस्ड है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here