lifestyle taimur ali khan impress us with his nawabi style
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
तैमूर अली खान का कुर्ता स्टाइल

छोटी- सी उम्र में मशहूर सेलिब्रिटी बन चुके करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का कोई जवाब नहीं है। नन्हे नवाब से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। तैमूर क्या खाते हैं? क्या करते हैं? क्या पहनते हैं? यह ऐसे तमाम सवाल हैं जिनकी चर्चाओं को लेकर हमेशा बज्ज बना रहता हैं। खैर, ऐसा होना भी लाजमी भी है तैमूर आखिरकार बॉलवुड के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक जो हैं। जब सभी तैमूर की नटकट अदाओं पर अपना दिल हार रहे थे, तब हमारा ध्यान उनकी नवाबी स्टाइल पर गया जो विरासत में उन्हें अपने बाबा-पापा से मिला है।
2/6
वाइट कुर्ता

इसी साल की होली पार्टी पर नन्हे मुंचकिन ने फैंस को फैमली गोल्स देते हुए वाइट रंग के चिकिनकारी पठानी कुर्ता पहना था,जिसमें टिम काफी क्यूट लग रहे थे।
3/6
गोइंग देसी अवतार

अपने मामा अरमान जैन-अनिशा मल्होत्रा की शादी में टिम ने अपनी मम्मी करीना कपूर के लुक के कम्पलीट करते हुए रॉयल ब्लू एंड वाइट रंग की चूड़ीदार को पहना था, जिसमें बूटी प्रिंट्स का काम शामिल था। एक तो तैमूर की क्यूट अदाएं और ऊपर से उनका कैमरे के सामने पोज करने का तरीका बार-बार हमें उनके प्यार में पड़ने को मजबूर कर देता है।
4/6
ट्विनिंग विद डैडी सैफ

डिज़ाइनर राजेश प्रताप सिंह के क्रिएशन से तैयार पठानी कुर्ते पाजामे में सैफ अली खान और तैमुर अली खान का लुक वाकई देखने लायक था। टिम मानो इस अवतार में एक राजकुमार की तरह नजर आ रहे हैं।
5/6
पेस्टल पिंक कुर्ता

सोनम कपूर-आनंद आहूजा की वेडिंग सेरेमनी में तैमूर अली खान पेस्टल पिंक कलर के कुर्ते पजामे में पहुंचे थे। यही नहीं, उन्होंने ब्लश पिंक कुर्ते के साथ एक क्यूट पोनीटेल भी बना रखी थी जो उनके लुक को क्यूट और स्मार्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।
6/6
देसी दीवाली

इस बार तो छोटे मुंचकिन ने असली नवाबी वंश को दिखाते हुए वाइट रंग के कुर्ते और पायजामा के साथ मैचिंग जैकेट का ऑप्शन चुना था। जिसमें वो हर बार की तरह काफी क्यूट लग रहे थे।
Source link


