मध्य प्रदेश के दमोह में एक पुलिसकर्मी का नशे में टल्ली होकर हाँथ ठेले पर आराम फरमाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो कलेक्ट्रेट ऑफिस जबलपुर नाके के पास का है जहां एक हाँथ ठेले पर दो लोग आराम फरमा रहे हैं जिनमे से एक वर्दीवाला है। दरअसल यहां आसपास के लोगो ने जब हाँथ ठेले पर सोते हुए पुलिसकर्मी और उसके एक साथी को देखा तो उन्होंने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन दोनों नशे में चूर थे लिहाजा काफी कोशिश के बाद भी दोनों नींद से नही जागे और फिर लोगो ने उनके वीडियो बनाना शुरु कर दिया। जिस जगह वर्दीवाला हाँथ ठेले पर आराम फरमा रहा है उस जगह के पास ही शराब का ठेका है मतलब शराब दुकान है, स्थानीय लोगो के मूताबिक पुलिस कर्मी औऱ उसके साथी ने इसी ठेके से शराब ली दोनो ने पी औऱ जब टल्ली हो गए तो हाँथ ठेले को ही पलंग समझ कर आराम फरमाने लगे। तेजी से वायरल हुई वीडियो के बाद पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो अब अफसर जांच की बात कर रहे हैं। दमोह के सीएसपी अभिषेक तिवारी के मूताबिक अभी ये पता किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी किस थाने में तैनात है और इस तरह वर्दी पहन कर नशे में चूर होकर ऐसे कैसे मिला है।


