Tamannaah Bhatia Had Wore Only Diamond Jewellery In Her Brother Wedding

ऐक्ट्रेसेस अपने फैशन पर काफी पैसा खर्च करती हैं और जब बात भाई की शादी की हो तब तो हर चीज के लिए वे बस बेस्ट ऑप्शन ही देखती हैं। इसके लिए फिर चाहे उन्हें कितने ही पैसे क्यों न खर्च करने पड़ें। कुछ ऐसा ही तमन्ना भाटिया ने भी किया था।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

अब यह तो हमें बताने की शायद जरूरत ही नहीं कि ऐक्ट्रेसेस अपने फैशन पर कितना पैसा खर्च करती हैं। उनके जूतों से लेकर पर्स और ड्रेसेस इतने महंगे होते हैं, जिनमें एक इंसान आराम से घर या गाड़ी खरीद ले। इसी तरह फैमिली फंक्शन्स में भी खुद को बेस्ट दिखाने के लिए इन हसीनाओं को पैसे खर्च करने में मलाल नहीं होता है। अब आप तमन्ना भाटिया को ही ले लीजिए, जिन्होंने अपने भाई की शादी में न सिर्फ फेमस डिजाइनर के कपड़े पहने थे, बल्कि वेडिंग के एक-एक फंक्शन में वह हीरे के जवाहरात पहनी दिखी थीं।

इस शादी के हर फंक्शन के लिए तमन्ना ने इंडिया की मशहूर फैशन डिजानर नीता लुल्ला के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। ये सभी ट्रडिशनल वेअर ऐसे थे, जिन्हें देख किसी का भी उन पर दिल आ जाए।

NBT

भाई की शादी में खूबसूरत तमन्ना

भाई आनंद भाटिया के मेहंदी फंक्शन के लिए तमन्ना ने कोरल कलर का लंहगा चुना था, जिस पर सिल्वर वर्क किया गया था। इस खूबसूरत लहंगे के साथ तमन्ना ने डायमंड का चोकर नेकलेस और मैचिंग फ्लोरल शेप्ड ईयररिंग्स पहने थे। इसके साथ उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड टोन व बालों को लाइट वेव्स में स्टाइल किया था।

भाई की शादी में 55 लाख की साड़ी पहनकर पहुंची थी ये ऐक्ट्रेस, 40 किलो था वजन

NBT

मेहंदी फंक्शन में तमन्ना

कॉकटेल पार्टी के लिए इस अदाकारा ने पीच कलर की ड्रेस चुनी थी। इस फ्लोर लेंथ गाउन पर ऊपर से शिफॉन लगाया था, जो इसे सॉफ्ट लुक दे रहा था। लहंगे पर फ्लोरल शेप और सीक्वंस वर्क किया गया था। इस ड्रेस में कोल्ड शोल्डर स्लीव्स थीं, जिसके साथ केप डिजाइन देने के लिए शिफॉन फैब्रिक को स्टिच किया गया था। इसके साथ तमन्ना ने लाइट वेट डायमंड ईयररिंग्स पहने थे, जो उनके लुक के ब्लिंग एलिमेंट को परफेक्ट बना रहा था।

NBT

कॉकटेल पार्टी लुक

बात करें वेडिंग लुक की, तो इसके लिए तमन्ना ने ब्लू और पिंक कॉम्बिनेशन को चुना था। उनका पिंक लहंगा ऐ-कट डिजाइन का था, जिस पर ब्लू, गोल्डन और सिल्वर थ्रेड से फ्लोरल वर्क किया गया था। वहीं ब्लाउज रॉयल ब्लू कलर का था, जिसकी स्लीव्स पर रिच सिल्वर वर्क किया गया था। दुपट्टे पर गोल्डन ऐंड सिल्वर मैचिंग की बॉर्डर के साथ ही लहंगे से मैच करती हुई फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी की गई थी।

भाई की शादी में लाखों की नहीं बल्कि इतनी कीमत की साड़ी पहनकर पहुंची थीं करीना कपूर

NBT

वेडिंग लुक

इस लुक के साथ तमन्ना ने डायमंड चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे, जो उनके इस लुक पर परफेक्टली फिट बैठ रहे थे। ब्लाउज का स्वीटहार्ट नेकलाइन डिजाइन ऐक्ट्रेस के गहनों को और हाईलाइट होने में मदद कर रहा था। इस पूरे लुक में तमन्ना की ब्यूटी बस देखते ही बन रही थी।

Web Title tamannaah bhatia had wore only diamond jewellery in her brother wedding(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here