लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर चल रहे पिलो चैलेंज का बुखार अब इंडियन्स पर भी चढ़ने लगा है और इसका हिस्सा बॉलिवुड सिलेब्स तमन्ना भाटिया और नेहा कक्कड़ भी बनती दिखीं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सोशल मीडिया पर इन दिनों #quarantinepillowchallenge छाया हुआ है। विदेश में पॉप्युलर होने के बाद अब इस चैलेंज में इंडियन सिलेब्स भी पार्टिसिपेट करती नजर आने लगी हैं। इसका लेटेस्ट एडिशन तमन्ना भाटिया बनीं, जिन्होंने चैलेंज तो लिया है, साथ ही में फोटो खिंचवाते वक्त ऐसा हॉट पोज़ दिया कि फैन्स के होश उड़ गए।
तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह जमीन पर लेटी दिखाई दे रही हैं। पिलो चैलेंज के लिए इस अदाकारा ने कपड़ों की जगह एक तकिया अपने शरीर पर डाला हुआ था, जिसे उन्होंने डिजाइनर ब्लैक बेल्ट से बॉडी से बांधा था। इतना नहीं उन्होंने इस लुक को रेड हाई हील्स और मैचिंग पाउट के साथ सुपर ग्लैमरस बनाया। फर्श पर लेटकर इस लुक में तमन्ना ने हॉट अदा भी दिखाई, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स ने तारीफों की बारिश कर दी।
वैसे तमन्ना ही नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ ने भी इस चैलेंज को अक्सेप्ट किया था। उन्होंने तो एक नहीं बल्कि तीन-तीन पिलो-ड्रेस लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। टिक-टॉक विडियो में नेहा ग्रीन, वाइट और ब्लू पिलो से इस चैलेंज को पूरा करती दिखीं। सभी लुक्स के साथ उन्होंने अलग-अलग चश्मे और जूलरी तक पहनी थी।
ऐक्ट्रेस पायल राजपूत भी इस चैलेंज का हिस्सा बनीं। उन्होंने येलो पिलो को वाइट टाइंग स्टाइल के बेल्ट से शरीर से बांधा था। इसके साथ उन्होंने बकायदा मेकअप भी किया और बालों को भी स्टाइल किया।
हालांकि, इस अदाकारा को लगता है यह चैलेंज इतना चैलेंजिंग नहीं लगा तभी तो उन्होंने एक कदम आगे जाते हुए अखबार से ड्रेस बनाई और फिर उसे पहनकर अपने फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए।
चैलेंज पूरा करने लड़कियों ने कपड़े उतारकर बांध लिए तकिए, देखें तस्वीरें
रेकमेंडेड खबरें
मुंबई में तबाही मचा सकता है कोरोना वायरस, 15 मई तक हो सकते ह..
Covid-19 वैक्सिन बनाने में जुटी पुणे की कंपनी, अगले महीने से..
हर दिन 4GB तक डेटा देने वाले सबसे दमदार प्लान, जानें आपके लि..
Beauty Tips For Humidity: लॉकडाउन में पाएं फेशियल का निखार औ..
लैब में कैसे बनता है हीरा, जानें पूरा तरीका
NTA Exams 2020: अगले हफ्ते इन एग्जाम की लास्ट डेट, जल्द कर ल..
27 अप्रैल: बाबर बना था दिल्ली का सुलतान, जानें और खास बातें
Mahindra Scorpio BS6 की बुकिंग शुरू, 5 हजार रुपये में घर बैठ..
Mahindra Alturas G4 BS6 जल्द होगी लॉन्च, जानें खास बातें
Current Affairs: रेलवे, बैंक, SSC समेत कई परीक्षाओं में आ सक..
लखनऊ में 30 मई तक सख्ती, त्योहारों पर शराब और मांस की बिक्री..
PM Modi Interaction With CMs: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों सं..
PM मोदी और ‘रामायण’ की देखा-देखी कर रहे इमरान खान, रमजान में..
खाली सड़कों पर डॉक्टर के 10 दिन में कट गए 19 चालान
कइयों ने सोचा था- मैं भारत के लिए नहीं खेल पाऊंगा: जसप्रीत ब..
Source link


