घर से टिफिन लाकर ऑफिस में भोजन करते दिखे तमिलनाडु के सीएम C. Joseph Vijay, सादगी की तस्वीर वायरल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay इन दिनों अपनी सादगी और अनुशासित कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में विजय विधानसभा और सीएम ऑफिस में आम कर्मचारी की तरह काम करते और घर से लाए टिफिन से भोजन करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि जब भी वह समय से पहले विधानसभा या मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचते हैं, तो घर से भोजन का टिफिन साथ लेकर निकलते हैं। सुपरस्टार से राजनेता बने विजय की यह सादगी लोगों को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here