Tatas to build new Parliament building at the expense of Rs 861.90 crore – टाटा करेगा संसद की नई बिल्डिंग का निर्माण, 861.90 करोड़ रुपये में कांट्रेक्‍ट हासिल किया

टाटा करेगा संसद की नई बिल्डिंग का निर्माण,  861.90 करोड़ रुपये में कांट्रेक्‍ट हासिल किया

प्रोजेक्‍ट के एक वर्ष में पूरे होने की संभावना है

नई दिल्ली:

संसद की नई बिल्डिंग (New Parliament Puilding)का निर्माण टाटा प्रोजेक्‍ट्स (Tata Projects)द्वारा 861.90 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. टाटा ने निर्माण के लिए लगाई गई बोली में लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro)को पछाड़ा जिसने 865 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने नए संसद भवन के निर्माण के लिए आई बोलियों को आज खोला जिसमें फैसला टाटा के पक्ष में आया. 

देश को मिलने जा रहा है नया संसद भवन, जानिए मोदी सरकार का ‘ड्रीम प्लान’

प्रोजेक्‍ट के एक वर्ष में पूरे होने की संभावना है. सीपीडब्‍ल्‍यूडी ने नए संसद भवन के निर्माण में 940 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान जताया था. जानकारी के अनुसार नई बिल्डिंग को त्रिकोणाकार में डिजाइन किया जाएगा. मौजूदा संसद की बिल्डिंग का निर्माण ब्रिटिशकाल में किया गया था और यह वृत्‍ताकार है.

देश को मिलेगा नया संसद भवन, यह है मोदी सरकार का ‘ड्रीम प्लान’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here