Teenager shouted allah hu akbar and beheaded teacher over cartoon of Prophet Mohammed | पेरिस में पैगंबर साहब का कार्टून दिखाने वाले शिक्षक का सिर काटा

पेरिस: फ्रांस (Paris) में पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammed) का कार्टून बच्चों को दिखाए जाने से नाराज एक शख्स ने टीचर को मौत के घाट उतार दिया. उसने पहले अल्लाह हू अकबर के नारे लगाये और फिर टीचर का गला रेत दिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर युवक की मौत हो गई है.

नहीं किया सरेंडर
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राजधानी पेरिस के एक स्कूल के टीचर सैमुअल ने बच्चों को अभिव्यक्ति की आजादी के बारे में पढ़ाते हुए पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाया था, जिससे हमलावर बेहद नाराज था. वह चाकू लेकर पहुंचा और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते हुए टीचर का गला काट दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन हमलावर ने सरेंडर करने के बजाये पुलिस को ही डराने की कोशिश की. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई.

महज 18 वर्ष का था हमलावर
पुलिस ने हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन इतना बताया है कि वह 18 वर्षीय संदिग्ध इस्लामिक आतंकवादी था और मॉस्को में पैदा हुआ था. पुलिस का मानना है कि आरोपी की बच्ची भी उसी स्कूल में पढ़ती थी. यह वारदात पेरिस से 25 मील दूर कॉनफ्लैंस-सैंटे-ऑनोराइन में स्कूल के नजदीक शुक्रवार को शाम 5 बजे के आसपास हुई. पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार अन्य आरोपियों को भी इस संबंध में गिरफ्तार किया है. 

VIDEO: ‘जर्सी छोड़कर इधर आ जाओ, कोई कुछ नहीं करेगा…’ सेना ने आतंकी को यूं कराया सरेंडर

 

राष्ट्रपति ने की निंदा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (Emmanuel Macron) ने घटना की निंदा करते हुए इसे इस्लामिक आतंकी  हमला करार दिया है. उन्होंने वारदात के कुछ घंटों बाद स्कूल का दौरा किया और शिक्षकों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि एक टीचर की केवल इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने अभिव्यक्ति की आजादी की बात कही थी, हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस हमले से लोगों को विभाजित नहीं होना चाहिए, क्योंकि चरमपंथी यही चाहते हैं.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here