कैन नदी का भयानक मंजर अज्ञात युवक और मगरमच्छ

मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिले को जोड़ने वाली केन नदी पर बने पुल से एक अज्ञात युवक ने कैन नदी में छलांग लगा दी और कई घंटे नदी के बीच तैरता रहा इस दौरान युवक के पास एक मगरमच्छ देखा गया इस रिपोर्ट में देखिए

16 सितंबर दिन सोमवार को समय 2 बजे छतरपुर और पन्ना को जोड़ने वाली केन नदी पर बने इस पुल से एक अज्ञात युवक ने जैसे ही केन नदी में छलांग लगा दी लोगो में दहशत का माहौल बन गया युवक पानी की सतह पर तैरते हुए उसके पास गहराई से उभरती मगरमच्छ की आंखें,हर किसी की सांसे थाम देने के लिए काफी थीं बताया गया युवक काफी समय तक पानी में तैरता रहा फिर अचानक गायब हो गया जिसके बाद स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने तुरन्त सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका और रहस्यमय माहौल ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया युवक की पहचान और उसकी स्थिति पर सवालिया निशान बना हुआ है आपको बता दें प्रशासन को पुल पर कपड़े और चप्पल मिले हैं अनुमान लगाया जा है यह कपड़े उसी युवक के हैं फिलहाल प्रशासन युवक की खोजबीन करने में जुटा है लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।

बाइट_ Asp विक्रम सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here