Tesla’s CEO Elon Musk sues California authorities, threatens to move Fremont factory out of California

वाशिंगटन: अमेरिका में जहां कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप ने सरकार को मुश्किल में डाल दिया है, वहीं इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) ने केवल इसलिए कैलिफोर्निया (California) प्रशासन के खिलाफ मुकादमा दायर किया है, क्योंकि लॉकडाउन के चलते उसे प्लांट खोलने की अनुमति नहीं मिल रही है. वहीं, कंपनी के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने प्रशासन की पाबंदियों को गलत करार देते हुए टेस्ला के मुख्यालय और भविष्य के कार्यक्रमों को कैलिफोर्निया से टेक्सास या नेवादा ले जाने की धमकी दी है. गौरतलब है कि कोरोना के प्रसार को सीमित करने के प्रयासों के तहत प्लांट को बंद रखा गया है. 

मस्क लगातार कैलिफ़ोर्निया के अल्मेडा काउंटी स्थित टेस्ला के प्लांट को खोलने की मांग करते आ रहे हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसकी अनुमति देने से इंकार कर रहा है. उसका कहना है कि जब तक महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे उपाय प्रभावी हैं, टेस्ला को प्लांट खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती. वहीं, कंपनी का तर्क है कि उसने ‘रिटर्न-टू-वर्क’ योजना पूरी तरह से तैयार कर ली है. जिसमें कर्मियों के लिए ऑनलाइन वीडियो प्रशिक्षण, कार्यक्षेत्र विभाजन क्षेत्र, तापमान जांच, सुरक्षात्मक उपकरण पहनना और सख्त सफाई एवं डिसिन्फेक्ट प्रोटोकॉल शामिल हैं.

संविधान के खिलाफ बताया
कंपनी ने कहा कि उसने अल्मेडा काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपनी ‘रिटर्न-टू-वर्क’ योजना के बारे में सूचित किया था, लेकिन उन्होंने अनुमति देने से इंकार कर दिया. उसने आगे कहा कि अल्मेडा काउंटी का यह रवैया संघीय और कैलिफोर्निया संविधान के खिलाफ है, साथ ही गवर्नर के आदेशों का भी उल्लंघन करता है.

मस्क की आलोचना शुरू
एलन मस्क और उनकी कंपनी के इस कदम की आलोचना भी हो रही है. राजनीतिज्ञ लोरेना एस.  गोंजालेज (Lorena S Gonzalez) ने सोशल मीडिया पर मस्क के खिलाफ टिप्पणी की है. उन्होंने अपने ट्वीट में टेस्ला के CEO के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किये हैं. जिसका मस्क ने शालीनता के साथ जवाब दिया है. उन्होंने लिखा है, ‘आपका संदेश प्राप्त हुआ’.  

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here