निवाड़ी/ बुंदेलखंड की अयोध्या कहीं जाने वाली ओरछा में विराजमान रामराजा सरकार की महिमा और चमत्कारों के किस्से आपने खूब सुने होंगे, लेकिन इस बार रामराजा सरकार की आस्था से जुड़ा एक ऐसा व्यक्तिगत अनुभव सामने आया है, जिसे खुद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक मंच से साझा किया दिग्विजय सिंह ने बताया कि कैसे वर्ष 1985 के आसपास ओरछा में रामराजा सरकार के दरबार में उनके लिए बेटे की कामना की गई थी और कुछ समय बाद उनके घर बेटे जयवर्धन सिंह का जन्म हुआ। इतना ही नहीं, बेटे के जन्म के बाद मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने पर कई बार बंद पट मिलने और पत्नी व पुत्र के साथ पहुंचने पर दर्शन होने का किस्सा भी उन्होंने सुनाया। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान सुनाया गया यह पुराना प्रसंग अब चर्चा का विषय बना हुआ है,,ओरछा के रामराजा सरकार… जहां भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है और भक्त अपनी मुरादें लेकर उनके दरबार में पहुंचते हैं। इसी दरबार से जुड़ा अपना एक पुराना अनुभव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान मंच से साझा किया।दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह बात वर्ष 1985 के आसपास की है, जब वे ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे थे। उस समय कांग्रेस विधायक रहे स्वर्गीय रामरतन चतुर्वेदी ने उनसे एक ऐसी बात कही थी जो आज भी उन्हें याद है दिग्विजय सिंह के मुताबिक, दर्शन के बाद रामरतन चतुर्वेदी ने उनसे कहा कि राजा साहब, हमने रामराजा सरकार से एक विनती की है। जब उन्होंने पूछा कि कैसी विनती, तो रामरतन चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे राजा के चार मोड़ी हैं, मोड़ा नहीं है। यानी आपकी चार बेटियां हैं, लेकिन बेटा नहीं है। इसलिए हमने रामराजा सरकार से आपके घर बेटे के जन्म की प्रार्थना की है। दिग्विजय सिंह ने मंच से आगे बताया कि रामरतन चतुर्वेदी ने विश्वास के साथ कहा था कि आपको मोड़ा तो होना ही है। इसके बाद उनके घर बेटे जयवर्धन सिंह का जन्म हुआ। दिग्विजय सिंह ने इस संयोग को रामराजा सरकार की कृपा और आशीर्वाद से जोड़कर याद किया। लेकिन इस पूरे किस्से में एक और दिलचस्प प्रसंग भी है। दिग्विजय सिंह ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद वे कई बार ओरछा से गुजरे और रामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें मंदिर के पट बंद मिले।इस पर रामरतन चतुर्वेदी ने उनसे कहा कि अगली बार जब भी रामराजा सरकार के दर्शन करने आएं, तो अपनी पत्नी और बेटे को भी साथ लेकर आइए। जब तक आप दोनों को साथ लेकर नहीं आएंगे, तब तक दर्शन नहीं होंगे।दिग्विजय सिंह ने बताया कि इसके बाद वे अपनी पत्नी और बेटे जयवर्धन सिंह के साथ ओरछा पहुंचे। इस बार जब वे रामराजा सरकार के दरबार में पहुंचे, तो मंदिर के पट खुले हुए थे और उन्हें परिवार सहित दर्शन का अवसर मिला,,,सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के मंच से दिग्विजय सिंह द्वारा सुनाया गया यह प्रसंग केवल उनके परिवार से जुड़ी एक पुरानी याद नहीं, बल्कि ओरछा के रामराजा सरकार के प्रति उनकी व्यक्तिगत आस्था का भी उदाहरण है। बेटे के जन्म की कामना से लेकर परिवार के साथ मंदिर में दर्शन होने तक के इस अनुभव को उन्होंने रामराजा सरकार की कृपा के रूप में याद किया। गौरतला है की ओरछा में रामराजा सरकार के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। यहां देशभर से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मंच से सुनाया गया यह पुराना किस्सा एक बार फिर रामराजा सरकार की महिमा और ओरछा की धार्मिक मान्यताओं को चर्चा में ले आया है।
काउंटर बाइट –दिग्विजय सिंह