रीवा जिले के त्योंथर में धान से लदे दो ट्रकों पर प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, दोनों ट्रकों में करीब 1300 बोरी धान थी लोड, जो डीह वेयरहाउस से डभौरा वेयरहाउस ले जाई रही थी। त्योंथर एसडीएम राकेश चौरसिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के दौरान मौके पर धान परिवहन से संबंधित कागजात नहीं मिले, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
धान परिवहन में दस्तावेजों की कमी सामने आने पर, त्योंथर एसडीएम राकेश चौरसिया ने सख्त कार्रवाई की है। डीह वेयरहाउस से डभौरा वेयरहाउस जा रहे धान से लदे दो ट्रकों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। दोनों ट्रकों में करीब 1300 बोरी धान लोड थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर धान परिवहन से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले।
इतनी बड़ी मात्रा में धान की आवाजाही और परिवहन संबंधी दस्तावेजों का नदारद होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है डीह से डभौरा तक जा रही धान की इस खेप के साथ आवश्यक दस्तावेज क्यों नहीं थे और परिवहन किन परिस्थितियों में किया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। त्योंथर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच में धान परिवहन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल होगी, फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। सुरक्षा की दृष्टि से सोहागी थाना में दोनों ट्रक खड़े कर दिए गए है।
बाइट: राकेश चौरसिया, एसडीएम त्यौंथर