अलीगंज घाट पर पटवारी की मिली लास

रायसेन में 18 सितम्बर से गायब हुए पटवारी नरेंद्र चौहान की नर्मदा नदी में लाश मिलने से कई सबाल खड़े हो गये हे। 18 सितम्बर को नरेंद्र गणेश विसर्जन में ड्यूटी करने घर से निकले थे। बाड़ी से बरेली के लिए निकले पटवारी की आज ग्राम सतराबन में नर्मदा नदी में लाश मिली मछुआरों ने बरेली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस एव् एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुचकर पटवारी की लाश को बरेली लाये जहां से पीएम कर गृह ग्राम शिवतला रवाना किया राजस्व बिभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्राम शिवतला अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

पटवारी नरेंद्र चौहान की अलीगंज घाट पर गणेश विसर्जन करने ड्यूटी लगी थी 18 सितम्बर को घर से सुबह नो बजे निकले देर रात तक जब घर नही पहुचे तब परिजनों ने बाड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई ओर आज पटवारी की लाश मिलने से सब सकते में है । परिजन कह रहे नरेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नही पुलिस करे जांच आत्महत्या नही कर सकता । एसडीएम सन्तोष मुद्गल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी का मुआयना कर रही हे।एवं अन्य तथ्यों पर जांच कर रही हे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here