उमरिया में PWD-PIU के कार्यपालन यंत्री का कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

उमरिया – जिले में लोक निर्माण विभाग पी आई यू में पदस्थ कार्यपालन यंत्री दिलीप टेकाम का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया है, विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कल साहब ऑफिस आए थे लेकिन आज नहीं आए, बीती रात कमरे में गये और सुबह से शाम तक नहीं निकले 24 घंटे से कमरे से बाहर नहीं आने के बाद मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना जिसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में भिजवा दिया है और घर वालों का इंतजार कर रही है वहीं रात होने के कारण सारी कार्रवाई दिन में ही होगी l कोतवाली टी आई मदन लाल मरावी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर में राजेश सिंह के माकान में किराये से रहते थे और माकान मालिक ने ही सूचना दिया कि आज दिन भर से ई ई साहब घर से नहीं निकले हैं तब दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो ई ई पीआईयू दिलीप सिंह टेकाम मृत अवस्था में मिले हैं उनके परिजनों को बालाघाट में सूचित कर दिया गया है, विभाग के लोगों के सामने शव पंचनामा कर घर को सील कर दिया गया है सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई करवाई जाएगी पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा उसके बाद वैसी कार्रवाई की जाएगी lगौरतलब है कि इनके पहले ई ई पीआईयू के पद पर पदस्थ ए के कोरी की मृत्यु हार्ट अटैक से अचनक हुई थी और अब इनकी मौत ने विभाग को सकते में डाल दिया है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here