हाईस्पीड ट्रेन, लॉजिस्टिक कॉरिडोर और हाईवे से बदल रही देश की तस्वीर: CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में हाईस्पीड ट्रेन, लॉजिस्टिक कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और हाईवे का जाल तेजी से बिछ रहा है, जिससे देश की तस्वीर बदल रही है और विकास को नई गति मिल रही है।उन्होंने कहा कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। इसी कड़ी में 25 सितंबर को मध्यप्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए ‘सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई परिवहन सेवा से आमजन को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here