सबलगढ़ में रविवार रात करीब 9 बजे सुनहरा हेड पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय जाटव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय, किशोरगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच नरेश जाटव का पुत्र था।शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और नेशनल हाईवे-552 स्थित राम मंदिर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।फिलहाल युवक की मौत हत्या है या हादसा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद रिपोर्ट आने पर ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।


