आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड खुद बनी आग का गौला गुनौर टीम ने बुझाई आग।

पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र के ग्राम श्यामरडाडा में उस वक्त एक बेहद अजीब और डरावना मंजर देखने को मिला, जब आग बुझाने आई दमकल गाड़ी खुद ही आग की लपटों में घिर गई। नरवाई की आग बुझाने पहुंची टीम पर जब खुद संकट आया, तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि खेतों में नरवाई की आग तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलते ही देवेन्द्र नगर परिषद की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम आग बुझाने के काम में जुटी ही थी कि तभी अचानक दमकल वाहन में ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते बुझाने आई गाड़ी खुद जलने लगी।स्थिति को बिगड़ता देख तत्काल गुनौर से दूसरी फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया। गुनौर की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए दोहरा मोर्चा संभाला।

कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद न केवल खेतों की आग पर काबू पाया, बल्कि जलती हुई फायर ब्रिगेड गाड़ी को भी पूरी तरह खाक होने से बचा लिया। सुखद पहलू यह रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि दमकल वाहन को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। घटना के बाद से प्रशासन सतर्क है और स्थानीय लोगों ने आपातकालीन वाहनों के मेंटेनेंस पर सवाल उठाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here