अज्ञात कारण से लगी आग 14 लाख से अधिक का हुआ नुकसान नगर पालिका दमकल और टैंकर से आग पर काबू पाया।

सनावद। नगर के खरगोन रोड स्थित दो दुकानों में अज्ञात कारण से आग लग गई। इसके बाद वहां पर लाखों रुपए के नुकसान की संभावना दुकान संचालक द्वारा जताई जा रही है। मौके पर नगर पालिका के फायर और दमकल ने आग बूझाकर बढ़ती हुई आग को रोकने का कार्य किया। खरगोन रोड स्थित आद्विक ई बाइक और एक फर्नीचर पर अज्ञात कारण से आग लग गई। आग से फर्नीचर दुकान में करीब चार लाख से अधिक के फर्नीचर जल गए। ई बाइक की दुकान पर 12 से अधिक बाइक जलने से नुकसान हुआ। दुकान संचालक अमन झारोला ने बताया कि अज्ञात कारण से लगी आज के बाद तेज धुआं उठने लगा। और बाइक धू धूकर जलने लगी। नागरिकों की सूचना के बाद नगर पालिका के दमकल और टैंकर मौके पर पहुंचे। जहां करीब 30 मिनट तक दोनों दुकानों के हिस्से से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। दुकान संचालक ने बताया कि इस दौरान करीब 12 से अधिक ई बाइक कीमत 14 लाख रुपए जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के समय नगर पालिका के दमकलकर्मियों के साथ आम नागरिकों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना के बाद थाने से एसआई करणसिंह डाबर एएसआई एसपी वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं नपा के फायर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान देखने वाले लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here