दमोह से बड़ी खबर है यहां चर्चित बिजोरी पाठक दलित दूल्हा कांड के चारों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 21 तारीख को यहां एक दलित दूल्हे के घोड़ी पर बैठने से नाराज दबंगों ने उसकी और उसकी बहिन की जमकर पिटाई कर दी थी, मामले ने जमकर तूल पकड़ा तो पुलिस के सामने वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी चेलेंज बनी हुई थी।
दमोह एसपी के निर्देशन में सो अलग अलग थानों हटा और गैसाबाद की टीमों को गिरफ्तारी के काम में लगाया गया था और इन टीमों के चार आरोपी धर दबोचे है।
हटा थाना प्रभारी ने खुलासा करते हुए बताया कि इन्हीं चारों मुख्य रूप से दलित दूल्हे की पिटाई की थी। पुलिस ने एस सी एसटी एक्ट के अलावा मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। आज इन आरोपियों को हटा एडीजे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं इन आरोपियों के खिलाफ एन एस ए की कार्यवाही भी प्रस्तावित की गई है ।
बाइट/ सुधीर बेगी ( थाना प्रभारी हटा दमोह)