उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती, अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 15 अक्टूबर 2026 की तड़के भव्य भस्म आरती आयोजित की गई। मंदिर के कपाट खुलते ही विधि-विधान के साथ भगवान महाकाल का जल और पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भांग, सूखे मेवे और आकर्षक पुष्पों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here