Tuesday, August 5, 2025
HomeBreaking Newsनीमच में निकली किलेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी, 15 हजार से...

नीमच में निकली किलेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी, 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु हुए शामिल

नीमच, मध्य प्रदेश – सावन माह के अंतिम सोमवार को नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस शाही सवारी में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। देर रात तक चली इस सवारी ने पूरे नगर का भ्रमण किया और भक्तिमय माहौल बना दिया।

शाही सवारी की शुरुआत सोमवार शाम 4 बजे मंदिर परिसर से हुई। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने विशेष आरती करके सवारी को हरी झंडी दिखाई। भगवान किलेश्वर महादेव विशेष रूप से सजाए गए रथ में विराजमान होकर नगरवासियों का हाल जानने निकले। यह सवारी देर रात तक शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुँची।

शाही सवारी में कई आकर्षक झाँकियाँ और मंडलियाँ शामिल थीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इनमें झांस डमरू पार्टी, विशाल नंदी, राधाकृष्ण की झांकी, बाहुबली हनुमान, अघोरी, नरमुंड धारण किए भोलेनाथ स्वरूप और आदिवासी लोक नृत्य दल प्रमुख थे। इसके साथ ही, विद्युत चालित झाँकियाँ और भव्य आतिशबाजी ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शाही सवारी का भव्य स्वागत किया। यह शाही सवारी उज्जैन की महाकाल सवारी की तर्ज पर निकाली गई, जिसे देखने के लिए हर वर्ग के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस दौरान, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। जहाँ एक तरफ स्वच्छता टीम लगातार यात्रा मार्ग की सफाई कर रही थी, वहीं हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा।कलेश्वर महादेव मंदिर समिति के गोपाल गर्ग ने बताया कि यह शाही सवारी 2018 से हर साल सावन के आखिरी सोमवार को निकाली जाती है। अरुल अशोक अरोरा के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस यात्रा में केवल शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस आयोजन में देशभर से आए लगभग 250 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 scatter hitam slot777 slot gacor slot depo 5k