निकाह से पहले दूल्हे पर हमला, दुल्हन के घर में घुसकर मारपीट; कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

जबलपुर। शहर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र में निकाह से पहले एक युवक पर हमला और दुल्हन के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग घर के बाहर और अंदर मारपीट व हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार, गोरा बाजार निवासी रहीम खान का निकाह महक रंगरेज से होना था। आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले आदित्य बेन ने अपने साथियों के साथ पहले रहीम खान पर हमला किया और इसके बाद महक के घर पहुंचकर परिजनों के साथ मारपीट व उत्पात मचाया।महक रंगरेज का आरोप है कि आदित्य बेन उस पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की। घटना की शिकायत दो दिन पहले गोरा बाजार थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।परिजनों का कहना है कि हमले के बाद से होने वाले दूल्हे रहीम खान का कोई पता नहीं है, जिससे उन्हें किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सता रही है। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और युवक की तलाश की मांग की।वहीं, डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here