प्रदेश के मुखिया ने किया अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किये ढेरों घोषणाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उमरिया जिले के नौरोजाबाद पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए जिले के लिए ढेरों घोषणाएं कियाउमरिया – जिले के नौरोजाबाद स्थित रामलीला मैदान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा का अनावरण किया उसके बाद मंच से आम जनता को संबोधित करते हुए जिले के दोनों विधायक की मांगों को मानते हुए ढेरों घोषणाएं की।वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उमरिया जिले में 600 मेगावाट का विद्युत संयंत्र लगाने के साथ उमरिया के विकास के लिए हमारा संकल्प है

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250219-WA0089.mp4

आज स्वर्गीय भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया है, साथ ही साथ 2000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रति किसान धान का बोनस दिया जाएगा जिन लोगों ने धान लगाया है उनको पैसा दिया जाएगा, इस वर्ष 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा, मैं उम्मीद करुंगा कि किसानों की बेहतरी के लिए हमारे द्वारा लिए गए निर्णय से किसानों में आनंद का संचार होगा और धीरे-धीरे बढाते जाएंगे, वही मीडिया द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हम धीरे-धीरे आगे बढ़ते जाएंगे जो घोषणाएं होंगी वह पूरी करते जाएंगे।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250219-WA0091.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here