The Kapil Sharma Show Kapil Sharma And Sumona Chakravarti Funny Conversation On Twitter Trends Fans Get Amused | Kapil Sharma और Sumona के बीच सोशल मीडिया पर हुई ऐसी बातचीत, फैंस हुए हैरान

Kapil Sharma और Sumona के बीच सोशल मीडिया पर हुई ऐसी बातचीत, फैंस हुए हैरान




कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के लिए लम्बे वक्त के बाद खुशियों भरा वक्त आया है. जहां कपिल ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की तो वहीं वो अपने पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर चुके हैं. कपिल के शो TRP रेटिंग्स में जबरदस्त फायदा हो रहा है.

वहीं हाल ही में द कपिल शर्मा शो में भूरी का किरदार निभाने वाली ऐक्‍ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने ट्विटर पर शो में उनके किरदार को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्‍होंने लिखा, ‘भूरी के लिए पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स और ढेर सारा प्‍यार व प्रशंसा मिल रही है. पूरी क्रिएटिव टीम और मेरे राइटर्स को धन्‍यवाद’

सुमोना के इस ट्वीट के बाद कपिल को मजाक सूझने लगा. इसके बाद सुमोना के ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए कपिल ने उनके डांस की तारीफ की और टांग भी खींची. उन्‍होंने लिखा, ‘लेकिन मैं तुम्‍हारे डांस पर खूब हंसा भूरी और मुझे लगता है कि किसी ने यह लिखा नहीं है. एलओएल. मगर हां, हमारी टीम के लिए चियर्स.’

वहीं, जब सुमोना ने भी कपिल की टांग खिंचाई करते हुए ये पूछ दिया कि वो कैसे ट्विटर पर इतना ऐक्‍टिव हो गए तो कमीडियन ने एपिक रिप्‍लाई किया. उन्‍होंने लिखा, ‘हां.. मैं हमेशा अपना ट्विटर खोलता हूं जब मैं बाथरूम में होता हूं’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here