The Kapil Sharma Show Promo Chandan Prabhakar Makes Fun Of Kapil Sharma In Front Of Ranveer Singh Over Deepika Padukone | The Kapil Sharma Show : चंदन ने रणवीर के सामने दीपिका को लेकर कह दी ऐसी बात कपिल के निकल गए आंसू

The Kapil Sharma Show : चंदन ने रणवीर के सामने दीपिका को लेकर कह दी ऐसी बात कपिल के निकल गए आंसू



कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हमने आपको बताया था कि सोनी टीवी पर कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ एक बार फिर आपको सभी दुख दर्द और तनाव को दूर करते हुए हंसाने और गुदगुदाने आने वाले हैं. 29 द‍िसंबर से रात 9.30 बजे सोनी टीवी पर कपिल का नया शो शुरू होने जा रहा है जिसके अब तक कई प्रोमो सामने आ चुके हैं.

हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया था. इस वीडियो में सलमान खान, सलीम खान, सोहैल खान, अरबाज खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आ रहे हैं. वहीं खान परिवार के साथ फिल्म ‘सिम्बा’ की स्टारकास्ट भी कपिल के शो के सेट पर नजर आ रही है. रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी भी कपिल के शो के सेट पर नजर आएंगे. ये सभी स्टार्स कपिल के जोक पर ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी झलक आप नीचे देख सकते हैं.

कपिल एक साल से कहां गायब थे?

वहीं शो के दूसरे प्रोमो में कपिल के पुराने साथी कीकू शारदा रणवीर सिंह और सारा अली खान को हंसाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कीकू कपिल के एक साल से गायब रहने की वजह भी बताते नजर आए थे. आप भी देखिए ये प्रोमो.

शो के तीसरे प्रोमो में कीकू शारदा एक बार फिर कपिल शर्मा का मजाक उड़ाते नजर आये थे. आप भी देखिये ये वीडियो.

दीपिका पादुकोण को लेकर उड़ा कपिल का मजाक

अब शो का एक और प्रोमो आउट हुआ है. जैसा कि सभी को पता है कि कपिल दीपिका पादुकोण के कितने बड़े दीवाने हैं. अब नए प्रोमो में कपिल के दोस्त दीपिका के पति रणवीर सिंह के सामने कप‍िल का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं जिसपर रणवीर भी खूब मजे ले रहे हैं. चन्दन शायरी के बहाने ये ऐलान कर देते हैं कि कपिल को दीप‍िका पादुकोण ने अपना भाई बना लिया है जिसपर कपिल और रणवीर का रिएक्शन देखने लायक रहता है. आप भी देखिये ये प्रोमो.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here