मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों के बेहतर भविष्य के लिए लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से केन-बेतवा लिंक परियोजना को साकार किया जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी और किसानों को पानी की कमी से स्थायी राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के साथ बुंदेलखंड कृषि समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा। सरकार का संकल्प है कि बुंदेलखंड को कृषि उत्पादन, समृद्धि और विकास के मामले में पंजाब और हरियाणा जैसे अग्रणी राज्यों से भी अधिक सशक्त बनाया जाए।


