The only INLD MLA Abhay Singh Chautala resigns in Haryana Legislative Assembly – कृषि कानूनों को हरियाणा विधानसभा में इनेलो के एकमात्र विधायक ने लेकर दिया इस्तीफा

कृषि कानूनों को हरियाणा विधानसभा में इनेलो के एकमात्र विधायक ने लेकर दिया इस्तीफा

इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय सिंह चौटाला – फाइल फोटो

इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय सिंह चौटाला ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से बुधवार को इस्तीफा दे दिया. विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अभय चौटाला (57) का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अभय ने इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने किसानों की मांगें पूरी नहीं होने को लेकर इस्तीफा दिया है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

अभय 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक थे और वह एलेनाबाद सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. वह पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे हैं. अभय हरे रंग के एक ट्रैक्टर पर सवार होकर अपना इस्तीफा देने विधानसभा परिसर पहुंचे थे.

अभय ने गुप्ता को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में ‘‘काले कानूनों” को अलोकतांत्रिक तरीके से किसानों पर थोपे जाने को लेकर केंद्र की आलोचना की और कहा है कि पूरे देश में किसान समुदाय इन कानूनों का विरोध कर रहा है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here