दिनदहाड़े चाकू मार कर हत्याकांड की घटना का अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।

इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू मार कर हत्याकांड की घटना का अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया वहीं आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो वह हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगते हुए नजर आया, तो वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है , जिसमें वह एक के बाद एक कई चाकू मार रहा है और युवक को मौत के घाट पर रहा है।

blob:https://www.no2politics.com/d6e5fad8-945a-4610-a703-6eca19ac51d9

बता दे इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रमोद नामक आरोपी के द्वारा विनोद नामक एक युवक पर एक के बाद एक चाकू से हमला किया और मौत के घाट उतार कर फरार हो गया वहीं पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपी प्रमोद की गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं जब उससे पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक विनोद ने उस पर पहले चाकू से हमला किया यदि वह विनोद से चाकू नहीं छिनता तो वह मुझे मार देता और इसके बाद मैंने उसी से चाकू छीन कर उस पर ही एक के बाद एक कई वार कर दिए और वहां से फरार हो गया, फिलहाल घटना को लेकर आरोपी के द्वारा यह बताया जा रहा है की घटना स्थल पर ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद ही इस पूरे हत्याकांड की घटना का अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here