CDV संक्रमण की आशंका के चलते तेंदुआ शावक को मां से मिलाने की प्रक्रिया रोकी गई

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में खेत से रेस्क्यू किए गए दो माह के मादा तेंदुआ शावक को उसकी मां से मिलाने के प्रयास फिलहाल रोक दिए गए हैं। वन्यजीव चिकित्सकों ने शावक में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) संक्रमण के गंभीर लक्षण पाए हैं। संक्रमण की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने शावक को निगरानी में रखा है और उसके उपचार की व्यवस्था की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण की स्थिति स्पष्ट होने तक उसे जंगल में छोड़ना या मां से मिलाना सुरक्षित नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here