तेज आंधी में उड़ा घर का छप्पर, दो बच्चे हवा में उड़कर गिरे — घायल।

सागर जिले के बण्डा तहसील के ग्राम गोरा खुर्द में बुधवार को तेज बारिश और आंधी ने तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते अमोल नागवंशी के कच्चे मकान का छप्पर उड़ गया। इसी दौरान छप्पर पकड़कर घर में मौजूद दो छोटे बच्चे भी हवा के साथ उड़कर बाहर जा गिरे। इस भयावह घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना में मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

गिरने के कारण दोनों बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज जारी है।ग्रामवासियों का कहना है कि इस तरह की आपदा ने गांव में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है।प्राकृतिक आपदा के इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here