बागेश्वर धाम पर कल द्वितीय ऑनलाइन पितृदोष शांति हवन का आयोजन किया जाएगा। पूज्य बागेश्वर सरकार के सानिध्य में होने वाले इस हवन का उद्देश्य पितरों की शांति और परिवार में सुख-शांति की कामना के साथ श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान से जोड़ना है। मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धालु इस हवन में पितरों की शांति, परिवार की सुख-समृद्धि, कार्यों में सफलता और व्यापार में उन्नति की कामना से आहुति अर्पित कर सकते हैं।इस हवन में देश-दुनिया के श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हो सकेंगे। इसके लिए बागेश्वर धाम के आधिकारिक यूट्यूब और फेसबुक चैनल के माध्यम से जुड़ने की व्यवस्था रहेगी। वहीं, जो श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से हवन में शामिल होना चाहते हैं, वे बागेश्वर धाम पहुंचकर हवन अनुष्ठान में आहुति अर्पित कर सकते हैं,पूर्व के हवनों ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से लाखों भक्त जुड़कर आहुति डालते है,यह हवन 21 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे बागेश्वर धाम पर आयोजित किया जाएगा।


