समूह की दीदियों को सभी योजनाओं का लाभ मिले : कमिश्नर

कमिश्नर सागर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल के साथ बिजावर अंतर्गत लखनगुवां आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह द्वारा संचालित सिलाई सेंटर एवं कम्युनिटी न्यूट्रिशन गार्डन का निरीक्षण किया। साथ ही समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके बनाए कपड़ों को देखा और कार्य की सराहना की। समूह की महिलाओं द्वारा बताया गया कि अभी तक कपड़े बेंच कर काफी मुनाफा कमा चुकी है। घर के कार्य पूर्ण करने के उपरांत अपनी सेवाएं जैविक खेती सिलाई सेंटर एवं बकरी पालन के क्षेत्र में कार्य करती है। उन्होंने कहा इस कार्य से जीवन स्तर में सुधार हुआ है। कमिश्नर डॉ. रावत ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से कहा हर दीदी ऐसे ही काम करके लखपति बने और आगे बढ़ते हुए नए नए आयाम स्थापित करें।महिलाओं ने बताया कि कम्युनिटी न्यूट्रिशन गार्डन को मनरेगा के तहत इंटरक्रॉपिंग करवाई जा रही है। यहां पर अरबी, हल्दी, पपीते, मिर्ची, प्याज एवं अन्य सब्जियां जैविक खेती द्वारा की जा रही है। जिसमें गोबर की खाद का इस्तेमाल किया जाता है जिससे उत्पादकता बढ़ती है। इस दौरान कमिश्नर ने मनरेगा द्वारा आवंटित फंड की समीक्षा करते हुए समूह की महिलाओं को पात्रतानुसार सभी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। कमिश्नर द्वारा स्वसहायता समूह ग्वाल बाबा, सीएनजी सामुदायिक पोषण वाटिका, ओम साईं राम, उन्नत बकरी पालन एवं सिलाई सेंटर और जटाशंकर स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे व्यावसायिक जैविक सब्जी उत्पादन का निरीक्षण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here