ग्वालियर में पूर्व विधायक स्व. बाबू रघुवीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण, आकाशवाणी तिराहे का नामकरण उनके नाम पर होगा

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर के आकाशवाणी तिराहे पर पूर्व विधायक एवं नगर निगम परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. बाबू रघुवीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी तिराहे का नामकरण स्व. बाबू रघुवीर सिंह के नाम पर करने की घोषणा भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बाबू रघुवीर सिंह ने ग्वालियर क्षेत्र के विकास और समाजसेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित किया जाना उनके योगदान के प्रति सम्मान है।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश शुक्ला और सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here