रिहायसी इलाके में पहुँचा बाघ खेत मे बैल का शिकार कर नाले में छिपा।

पन्ना-जिले की इटवांकला ग्रामपंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पन्ना टाइगर रिजर्व का एक बाघ गांव के समीप खेत मे पहुँच गया बाघ ने खेत ने एक बैल का शिकार किया और नाले की झाड़ियों में छुपकर बैठ गया।जिसकी जानकारी गांववालों ने पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी गई। जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुँची पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने बाघ को पकड़ने का प्रयास किया और हाथियों के सहारे रेस्क्यू टीम ने घंटो मशक्कत करने के बाद आखिरकार बाघ को नाला से भगा दिया सुरक्षित जंगल में छोडा गया बीओ :- 1 फ़िल्ड डायरेक्टर ने बताया कि इटवांकला ग्रामपंचायत के डोभा गांव में एक बाघ पहुँच गया था जहां उसने खेत मे एक बैल का शिकार किया। इसी दौरान किसान खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल समेटकर खलिहान में रख रहे थे।तभी अचानक बाघ की दहाड़ और बैल की आवाज सुनाई दी। लोगों ने देखा कि बाघ ने बैल का शिकार किया है। लोग भय के मारे यहां वहां भागने लगे। तब तक बैल का शिकार कर बाघ पास के नाला किनारे झाड़ियों‌ में लेट गया। और नाला में छिप कर बैठ गया है। जिससे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था गांववालों ने पन्ना टाइगर रिजर्व को सूचना दी।सूचना मिलते ही,पीटीआर के उपसंचालक,रेंजर सहित भारी संख्या में पन्ना टाइगर रिजर्व का अमला पहुंच गया।ड्रोन से सर्च किया गया। इसके बाद हाथियों को बुलवाया गया।तीन हाथियों के दल ने मौके पर पहुंचकर बाघ को गांव के पास से जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। और कड़ी मशक्कत के बाद बाघ को जंगल की तरफ भगाने में पीटीआर की टीम को सफलता मिली और गांववालों ने राहत की सांस ली।

बाईट, अंजना सुचिता तिकी (फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here