मौत का लाइव वीडियो : देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, ट्रैक्टर के लिए कैसे आया स्टंटमैन

The tractor stunt in action in Sarchur village, Gurdaspur Sukhmandeep Singh
The tractor stunt in action in Sarchur village, Gurdaspur Sukhmandeep Singh

गुरदासपुर। अगर आपका दिल कमजोर है तो आगे का वीडियो मत देखिएगा। आपने कई मौत देखी होगी, लेकिन ऐसी मौत शायद नहीं देखी होगी। ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक खिलाड़ी की मौत हो गई। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। यहां पर एक ग्रामीण खेल मेले के दौरान में जोखिम भरा स्टंट एक युवक की मौत का कारण बन गया। देखते ही देखते युवक की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की स्टंट के दौरान ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। मां-बाप का इकलौता बेटा अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गया।

मामला गुरदासपुर स्थित फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव सारचूर का है। यहां का निवासी सुखमनदीप सिंह ठट्ठा (29) शनिवार को ग्रामीण खेल मेले के दौरान स्टंट करने का प्रयास कर रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुखमनदीप, ट्रैक्टर के दो पहियों पर खड़े होकर और उसके इंजन को घुमाते हुए उस पर चढ़ने की कोशिश करते समय, उसके दूसरे पैर कीचड़ में घसीटे गए और वह गिर गया। इसके बाद उसे ट्रैक्टर के टायरों के नीचे कुचल दिया। बताया जाता है कि मृतक सुखमनदीप ट्रैक्टर स्टंट के लिए मशहूर था और 1575 नाम से जाना जाता था। हालांकि, अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

The tractor stunt in action in Sarchur village, Gurdaspur Sukhmandeep Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here