खेत की नरवाई में आग लगाने से जल गया पूरा गांव..!

छतरपुर। छतरपुर के भगंवा थाना के घुवारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामटोरिया के मजरा चिरोला गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ खेत में लगी नरवाई की आग ने पूरे गांव को अपने चपेट में ले लिया जिससे ग्रामीणों के घर दाना पानी गृहस्थी का सामान जलकर खाक में तब्दील हो गए, और एक 65 वर्षीय महिला घर के अंदर जिंदा जल गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई, चिरोला गांव के खेतों की नरवाई में शाम को आग लगी हुई थी,

तभी अचानक तेज आंधी चली जिससे आग गांव में पहुंच गई और घरो को अपनी चपेट में लिया जिससे ग्रामीणों के घर व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया, आग इतनी भयावह थी , आग से ग्रामीण अपने घर नहीं बचा पाए और एक घर में मौजूद 65वर्षीय महिला गुलाबरानी यादव अपने आप को भी बचा नहीं पाई और जिंदा जल गई जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य ग्रामीण घायल हैघटना की जानकारी लगते ही मौके पर तहसीलदार घुवारा डॉक्टर्स व राजस्व अमले की टीम के साथ पहुंच गए है।

बाइट -कपिल शर्मा -तहसीलदार घुवारा

बाइट -डॉ आनंद यादव-चिकित्सक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here