The world’s most expensive Sheep auctioned, sold in crores rupees | नीलाम हुई दुनिया की सबसे महंगी भेड़, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

लंदन: भेड़ (sheep) की कीमत करोड़ों में भी हो सकती है, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा. लेकिन एक भेड़ नीलामी में 3,50,000 गिनी (£367,500 या 490,651$) में बिकी है. भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये होती है. माना जा रहा है कि यह अब तक की सबसे महंगी भेड़ है.

टेक्‍सल (Texel) ब्रीड का यह मेमना डबल डायमंड गुरुवार को लानार्क में स्कॉटिश नेशनल टेक्सल सेल (Scottish National Texel Sale) में तीन किसानों को बेचा गया.

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: खुल गया Bollywood में नशे के सौदागरों का राज! इंफॉर्मर ने बताई सच्चाई

टेक्सल्स ऐसी दुर्लभ नस्ल है, जिसकी मांग सबसे ज्‍यादा होती है. यह नीदरलैंड के तट से दूर टेक्सेल के छोटे से द्वीप पर पैदा होते हैं. आमतौर पर इनकी कीमतें 5 अंकों में ही होती हैं. लेकिन इस बार कीमत काफी ज्‍यादा रही. 

इस भेड़ को खरीदने के लिए अब तक की सबसे मोटी रकम देने वाले ब्रीडर्स में से एक जेफ ऐकेन ने कहा, ‘हर बार समय के साथ कुछ विशेष साथ आता है और कल ऐसा ही दिन था, जब एक विशेष टेक्सल सामने आया. हर कोई इसे खरीदना चाहता था.’ 

उन्होंने डबल डायमंड के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने के लिए पहले से ही एक अन्य ब्रीडर के साथ बात कर ली थी, लेकिन जैसे ही स्कॉटिश नेशनल टेक्सल की बोली बढ़ती गई एक तीसरा ब्रीडर भी इसमें शामिल हो गया. उन्होंने कहा, ‘वह सिर्फ एक उत्कृष्ट जानवर था, जो बेस्‍ट जेनेटिक्‍स वाला था. लगभग सात या आठ लोग थे जो वास्तव में उसे खरीदना चाहते थे और इसी के कारण कीमत इतनी बढ़ गई.’ 

इस मेमने को चार्ली बॉडेन और परिवार ने चेशायर में अपने स्पोर्ट्समैन झुंड से बेचा था.

इससे पहले की बिक्रियों की बात करें तो पिछला रिकॉर्ड 2009 में बना था, जब एक भेड़ इस मेमने से करीब 35 फीसदी कम कीमत में बिकी थी. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here