युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली मोके पर मोत।

शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय देवेंद्र गुर्जर ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना सलसलाई थाना क्षेत्र के बड़ीगांव में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक देवेंद्र गुर्जर के पिता धन सिंह गुर्जर की लाइसेंसी बंदूक से देवेंद्र गुर्जर ने खुद को गोली मारली घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पंचनामा बनाकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृत्यु का करण अज्ञात है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

बाइट, सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here