गुंडे-बदमाशों में हो पुलिस का खौफ, जनता में हो विश्वास : सीएम शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम की जाए। गुंडे बदमाशों में हमेशा पुलिस का खौफ रहना चाहिए। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। गुरूवार सुबह वे निज निवास में समत्व भवन में इंदौर की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए। अगर अधिकारियों ने लापरवाही की तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में सुबह 10 बजे हुई इस बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडीजी आदर्श कटियार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, मुख्यमंत्री के ओ एस डी अंशुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए, जबकि इंदौर से इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कमिश्नर पवन शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here