पिकअप व कार में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत,कार में सवार एक महिला की मौके पर मौत 3 घायल

पन्ना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार पिकअप और बलेनो कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि भिलाई का रहने वाला एक परिवार कटनी की ओर जा रहा था वही अमानगंज की ओर से एक मुर्गो से लोड पिकअप पन्ना की ओर आ रहा था इसी द्वारान पन्ना-कटनी मार्ग के बराछ मोड़ पर दोनो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं अन्य लोग कार में घायल अवस्था में कार के अंदर फंस गए। राहगीरों व आस-पास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। जहां सभी का इलाज जारी है। वही पुलिस ने मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाईट :- 1 रोहित मिश्रा (टीआई कोतवाली पन्ना)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here