These collectors arrived in rural areas with rations, create a WatsApp group and say message help will be reached chhbr cgpg | surajpur – News in Hindi

ग्रामीण इलाके में राशन लेकर पहुंचे ये कलेक्टर, WatsApp ग्रुप बनाकर कहा- करें मैसेज, पहुंचेगी मदद

कलेक्टर की पहल से ग्रामीण काफी खुश हैं. (File Photo)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले में कोरोना संक्रमण से एहतियात के तौर पर लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है.

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले में कोरोना संक्रमण से एहतियात के तौर पर लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. जिला प्रशासन लोगों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए जागरुक कर रहा है. जिले का कोई भी गरीब परिवार लॉकडाउन की वजह से भूखा न रहे इसे लेकर अधिकारी भी अलर्ट मोड पर हैं. ऐसे में सूरजपुर जिले के दूरस्थ इलाका बिहारपुर के पंडो जनजाति बाहुल्य खोहिर गांव समेत दर्जन भर गांव ऐसे है जहां के ग्रामीणों को पिछले कई सालों से कई किलोमीटर का सफर तय कर राशन लाना पड़ता था. अब कलेक्टर दीपक सोनी (Collector Deepak Soni) की पहल पर लाकडाउन के दौरान खोहिर गांव में ही शासकीय राशन वितरण की दुकान खोल दी गई है.

साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को राशन कि दुकान अब गांव में ही खोलने के निर्देश दे दिए है. साथ ही लॉकडाउन के दौरान किसी भी ग्रामीण के घर राशन की परेशानी न होने के सख्त निर्देश दिए है. गौरतलब है कि बिहारपुर क्षेत्र के पंडो जनजाति दूरस्थ और पहुंचविहिनता का दंश झेलते आ रहे थे. ऐसे में कलेक्टर की पहल से पंडो जनजाति के ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है.

पहली बार गांव से मिल रहा राशन 

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से खोहिर समेत कई गांव सटे हुए है. ऐसे में सूरजपुर जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण हमेशा से ही प्रशासन की पहुंच नहीं होती थी. पानी, सड़क, राशन जैसी समस्याएं यहां के ग्रामीणों के लिए आम बात थी. तकरीबन एक साल पहले जिले के कलेक्टर की पहल से सड़क और पानी की सुविधा लोगों तक पहुंची थी. वहीं लॉकडाउन के दौरान जब कलेक्टर दीपक सोनी को ग्रामीणों के राशन की समस्या की जानकारी मिली तो पूरे एक दिन का सफर तय कर खुद गांव पहुंच गए और तत्काल राशन की दुकान गांव में ही खुलवाई.साथ ही ग्रामीणों के लिए एक वाट्अप ग्रुप बनाकर सभी ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को बताते रहने की अपील की है. कलेक्टर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के बारे में भी ग्रामीणों को बताया. जहां वर्षों से समस्याओं से जूझते ग्रामीण कलेक्टर की पहल से काफी खुश हुए. पहली बार गांव में राशन मिलने से ग्रामीण काफी खुशी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर की पहल के कारण आने वाले दिनों में गांव पर लगे पहुंचविहिनता का ठप्पा भी हट जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19: रायपुर रेल मंडल में तैयार हो रही 300 क्वारंटाइन बेड, आइसोलेशन वार्ड में होगा इस्तेमाल 

COVID-19: तबलीगी जमात से जुड़ा 16 साल का लड़का मिला कोरोना पॉजिटिव, मस्जिद में किया गया था क्वारंटीन
महुआ बीनने गई महिला को हाथियों ने कुचलकर मारा, चार को किया घायल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सूरजपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 4, 2020, 4:52 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here