शाजापुर में चोरों के हौसले बुलंद: पुलिस लाइन में तीन घरों के ताले तोड़े, लाखों की चोरी की आशंका

शाजापुर जिला मुख्यालय पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ दिए और दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है और चोरों के हौसले को दर्शाती है।गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास लोगों ने देखा कि पुलिस लाइन में स्थित तीन शासकीय आवासों में चोरी की वारदात हुई है। घरों के बाहर के ताले और नकुचे टूटे हुए थे।

चोरी के वक्त तीनों आवासों में रहने वाले पुलिसकर्मी शहर से बाहर थे।. पुलिसकर्मी गुलाब सिंह का परिवार यूपी गया हुआ था, जिनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। दूसरे आवास में आरक्षक विजयपाल सिंह झाला का परिवार भी बाहर गया हुआ था, जिन्हें सूचना मिलने के बाद वे अपने घर वापस लौटे।अभी तक चोरी का सटीक आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन एक आवास से लाखों रुपये की चोरी की आशंका है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला ने बताया कि पुलिस लाइन में तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।यहां चोरी पुलिस लाइन में पदस्थ ARI के ऊपर भी भी सवाल उठाती है किस प्रकार से पुलिस लाइन की पूरी सुरक्षा पुलिस लाइन में सदस्य ARI की रहती है किस तरह से यह चूक हुई इसके बारे में उनका सोचना चाहिएपुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और लोगों को चिंतित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here