रीवा में चोरों का तांडव, 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी व 50 हजार कैश घर से चोरी कर हुए फरार, CCTV में कैद हुये चोर

L

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों का तांडव देखने को मिला, शहर के करहिया मंडी के पीछे एक घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने एक बार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुये एक परिवार की गाढ़ी कमाई पर सेंध लगा दी है।यहां सूने घर में चोरी करने घुसे चोर घर के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरो में भी कैद हुये है, यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार के लोग, गांव गए हुए थे। चोरों ने घर से करीब 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 50 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गए।

शनिवार को जैसे ही पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई तो, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार की माने तो घटना की रात उनका पूरा परिवार गांव में था, इधर चोरों ने ताला तोड़कर जीवन भर की गाढ़ी कमाई पर ही हाथ साफ कर दिया। पीडित परिवार के मुताबिक चोरों ने घर की अलमारी में रखा, करीब 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी सहित 50 हजार से अधिक नगदी रूपए पार किये है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला क्षमा शर्मा नें बताया कि, बीते दिवस उनका परिवार अपने गांव छिबौरा गया हुआ था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में धावा बोल दिया, और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल घर में हुई चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें चोर 2 की संख्या में नजर आ रहे है। घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस व एफएसएल की टीम नें मौके पर पहुंचकर, घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। और घटना से जुडे साक्ष्य एकत्रित कर चोरों की पता तलाश शुरू कर दी है।बाइट: क्षमा शर्मा, पीड़ित

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260411-WA0124.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here