This country reached number two in the world in terms of deaths, heaps of dead bodies in a city famous for carnival | मौतों के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये देश, कार्निवाल के लिए मशहूर शहर में लगे लाशों के ढेर

नई दिल्‍ली: दुनिया में कोविड-19 (Covid-19) का कहर खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है. वैश्विक स्‍तर पर अमेरिका के बाद ब्राजील (Brazil) में अब तक कोरोना से सबसे ज्‍यादा मौतें हुईं हैं. एएफपी की रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि ब्राजील शुक्रवार को 41,828 मौतों के साथ भयावह संख्‍या पर पहुंच चुका है. यह  दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना वायरस डेथ टोल (Death Toll) है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में देश में 909 मौतें हुईं हैं. इसके अलावा मंत्रालय ने कहा कि यहां की 212 मिलियन यानि कि 20.1 करोड़ की आबादी में संक्रमण के 8,28,810 पुष्ट मामले हैं.

यह भी पढ़ें: UN ने ICC के खिलाफ ट्रंप के इस कदम पर जताया खेद, जानिए क्या दिया रिएक्शन

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील में मामलों की सही संख्या इससे 10 या 15 गुना अधिक हो सकती है.

संयुक्त राज्य अमेरिका में दुनिया में अब तक की सबसे अधिक मौतें हुईं हैं और सबसे अधिक मामले सामने आए हैं.

ब्राजील में इस वायरस के पहले मामले का पता चलने के साढ़े तीन महीने बाद यहां इसका प्रकोप नियंत्रण से बाहर हो चुका है. फिर भी साओ पाउलो और रियो द जेनेरियो (Rio de Janeiro) जैसे कुछ प्रमुख शहरों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोल दिया है. 

साओ पाउलो राज्य में 46 मिलियन यानि कि 4.6 करोड़ की आबादी में कोरोना का बहुत बुरा प्रकोप हुआ है. यहां अब तक 10,368 लोगों की मृत्‍यू हो चुकी है. इतना ही नहीं देश के कुल मामलों की एक चौथाई यानि कि 1,67,900 मामले दर्ज हुए हैं.

इसी तरह कार्निवाल और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर शहर रियो द जेनेरियो में भी लाशों के ढेर लग गए हैं. यहां 7,417 मौतें हो चुकी हैं और लगभग 78,000 मामले देखे गए हैं.

बता दें कि शुक्रवार तक, ब्रिटेन ने COVID-19 से 41,481 मौतें दर्ज की थीं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here