एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी।

किसान परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक रूप से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है, मामला ग्वालियर का है जहां जहरीला पदार्थ खाने से पिता पुत्र की मौत हो गई है जबकि पत्नी गंभीर हालत में है जिसका आईसीयू में इलाज जारी है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के बिल्हैटी गांव में रहने वाले किसान मुकेश कुशवाहा ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी पत्नी सुमन और 7 साल के बेटे तरुण के साथ जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली, मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है जहां इलाज के दौरान शनिवार को पहले मासूम तरुण की मौत हुई और आज रविवार को इलाज के दौरान पिता मुकेश की भी मौत हो गई जबकि सुमन की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका आईसीयू में इलाज जारी है। इस मामले में परिजन भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है जबकि पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाएगा और पीएम रिपोर्ट के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी आखिर किसान मुकेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ?

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240317-WA0130.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here