Three more deaths due to Coronavirus in Jharkhand, 42 new cases, total 2739 infected – झारखंड में कोरोना से तीन और मौतें, 42 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित 2739 हुए

प्रतीकात्मक फोटो.

रांची:

झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2739 हो गई. स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में बीते चौबीस घंटों में साहिबगंज, जमशेदपुर और खूंटी में एक-एक मरीज की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 18 हो गई है.

यह भी पढ़ें

इनके अलावा राज्य में पिछले चैबीस घंटों में संक्रमण के 42 नये मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2739 हो गई है. अब तक राज्य में 2739 संक्रमितों में से 2084 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं.

राज्य के 2739 संक्रमितों में से 2035 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 686 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. जबकि 18 अन्य की मौत हो चुकी है. पिछले चौबीस घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 2768 नमूनों की जांच हुई जिनमें 42 संक्रमित पाए गए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here